Welcome to CHATURDISHA TIMES   Click to listen highlighted text! Welcome to CHATURDISHA TIMES
राजनीति

Assam Election 2026: असम में चुनावी दंगल के बीच JMM और जय भारत पार्टी का गठबंधन, आदिवासी और चाय जनजाति के मुद्दों पर जोर

Assam Election

Assam Assembly Election 2026: करीब दो साल पहले गठित असम की जय भारत पार्टी और झारखंड की झामुमो एक साझा मंच पर राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. जिसके लिए रणनीति भी बनाई जा रही है.

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले असम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है. आदिवासी बहुल राज्य झारखंड की प्रमुख राजनीतिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम की क्षेत्रीय पार्टी जय भारत पार्टी (JBP) को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है. इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य असम के आदिवासी और चाय जनजाति समुदायों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान करना है.

करीब दो साल पहले असम के विभिन्न आदिवासी संगठनों, समूहों और समुदायों के सहयोग से गठित जय भारत पार्टी को अब JMM का मजबूत साथ मिला है. दोनों दल मिलकर एक साझा मंच पर चुनाव लड़ रहे हैं और राजनीतिक शक्ति हासिल कर समुदायों के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को हल करने की रणनीति बना रहे हैं. इस विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन 18 सीटों पर संयुक्त उम्मीदवार उतार चुका है, जो असम की राजनीति में एक नई दिशा की ओर संकेत करता है.

पूर्व उग्रवादियों का समर्थन

इस राजनीतिक पहल को उन पूर्व आदिवासी उग्रवादी संगठनों के सदस्यों का भी खुला समर्थन मिला है, जो अब मुख्यधारा में लौट चुके हैं. विशेष रूप से साहिल मुंडा, जो पहले एक उग्रवादी संगठन के शीर्ष नेता रह चुके हैं, सरूपथार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके नेतृत्व में कई पूर्व सदस्य इस बार जय भारत पार्टी और JMM के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!